पति करता था उत्पीड़न, कटा हुआ सिर लेकर सरेंडर करने थाने पहुंची महिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मार-पीट और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर असम के लखीमपुर में एक 48 वर्षीय महिला ने अपने 55 वर्षीय सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं महिला पति का सिर लेकर थाने में अपना गुनाह कबूल करने तक पहुंच गई। महिला ने बताया कि इससे पहले भी उसने कई बार पति को मारने की कोशिश की, लेकिन वो हर बार घायल ही होता था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शव बरामद किया।
