असम में रिकॉर्ड 50 हजार रुपये में बिकीं मनोहारी गोल्ड टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के डिब्रूगढ़ टी-गार्डन की चाय ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़े। जहां एक किलो मनोहारी गोल्ड चाय 50 हजार रुपये में बिकी। इस नीलामी में देशभर के चाय उत्पादकों ने हिस्सा लिया था। पिछले साल एक किलो चाय 39,001 रुपये में बिकी थी। हालांकि, एक महीने बाद ही ये रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्डन नीडल वैरायटी की एक किलो चाय 40,000 रुपये में बिकी थी। ये चाय अरुणाचल प्रदेश के दोन्यी पोलो टी एस्टेट की थी।
