असम पुलिस का अनोखा ट्वीट, कहा- अपना गांजा वापस ले लो!
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
असम पुलिस ने धुबरी में भारी मात्रा में गांजा बरामद करके इसकी सूचना ट्विटर पर दी। असम पुलिस ने लिखा, 'कल रात चोगालिया के पास किसी का 590 किलोग्राम गांजा भरा ट्रक खो गया था। परेशान न हों, हमें ये मिल गया है। कृपया धुबरी पुलिस से इसे वापस ले लें। ये कोई खास बात नहीं है लेकिन असम पुलिस ने अपने ट्वीट में जो लिखा वो अनोखा अंदाज देखते ही देखते वायरल हो गया।
