असम बंद: प्रदर्शनकारियों ने किया रेल की पटरियों पर कब्जा, दे रहे हिसंक घटनाओं को अंजाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter @ANI
असम में नागरिकता विधेयक के विरोध में 46 संगठनों ने पूरे राज्य में आज 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राज्य भर में रेलवे पटरियों पर अवरोधक लगाने और ट्रेन परिचालन को बाधित करने की कोशिश की है। दूसरी तरफ पुलिस ने ट्रेन के परिचालन को बाधित करने की कोशिश कर रहे लोगों को कार्रवाई करते हुए वहां से हटाया। Citizenship (Amendment) Bill 2016 के चलते प्रदर्शनकारियों ने राज्य में हिंसा फैला रखी है।
