सीरिया: एजाज में कार बम विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 28 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर एजाज में बाजार और मस्जिद के पास हुए कार बम विस्फोट में करीब 14 लोग मारे गए। इस हमले में चार बच्चे भी मारे गए। हमले में 28 से ज्यादा लोग घायल हुए। शाम की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे, तभी विस्फोट हुआ। बाजार में ईद के लिए खरीदादारी कर रहे लोग भी विस्फोट के शिकार हुए।
