आकाश-श्लोका की प्री-वेडिंग पार्टी में ColdPlay और The Chainsmokers ने किया परफॉर्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
रॉक बैंड कोल्ड प्ले के गायक क्रिस मार्टिन और द चेनस्मोकर्स ने स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री-वेडिग फंक्शन में परफॉर्म कर समां बांध दिया। आकाश रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे हैं, जबकि श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। जश्न समारोह में शाहरुख, आमिर समेत बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां भी दिखीं। 3 दिवसीय प्री-वेडिंग जश्न की शुरुआत कार्निवल थीम पार्टी से हुई।
