ATP रैकिंग: नोवाक जोकोविच फिर बने नंबर 1, नडाल-फेडरर बने नंबर दो-तीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The National
सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक एक बार फिर वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी बन गए। ATP की ताजा रैंकिंग में जोकोविक ने स्पेन के खिलाड़ी राफेल नडाल को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। नडाल अब दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे, अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो चौथे, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव 5वें स्थान पर बरकरार हैं। हाल ही में जोकोविच ने शनिवार को फेडरर को एक मैच में हराया था।
