संयुक्त राष्ट्र शिविर पर हुए हमले में 10 शांतिसैनिकों की मौत, 25 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@Shermanbot
माली के उत्तरी इलाके में स्थित संयुक्त राष्ट्र के बेस पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत और 25 घायल हुए। ये सभी वहां शांति मिशन के लिए काम कर रहे थे। अभी माली में चल रहे मिशन में संयुक्त राष्ट्र के 13 हजार लोग कार्यरत हैं। पिछले साल अप्रैल में इसी बेस पर हुए हमले में 2 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की मौत हुई थी। हमले में अल्जीरिया सीमा के नजदीक स्थित ओलहॉक बेस को निशाना बनाया गया। हमलावर इस्लामी आतंकी संगठन से संबद्ध बताए जा रहे हैं।
