जम्मू-कश्मीर के बटोट-डोडा रोड पर सेना के काफिले को निशाना बनाकर हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के बटोट-डोडा रोड पर सेना के जवानों पर आतंकी हमला हुआ। ये आतंकी हमला सेना के काफिले पर हुआ। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हमले में किसी के हताहत होने और जवान के घायल होने की खबर नहीं है। आतंकियों की संख्या 2 से 3 बताई गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है।
