यूपी-बिहार के लोगों पर हमले, 20 हजार लोगों का गुजरात से पलायन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Firstpost
गुजरात के साबरकांठा में 28 सितंबर को 14 महीने की एक बच्ची के साथ कथित रेप की घटना के बाद गुजरात में रह रहे हिन्दी भाषी लोगों पर हमले हो रहे हैं। ये हमले राज्य के मुख्य हिस्से तक पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश-बिहार के लोग इन हमलों में निशाने पर हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में गुजरात से करीब 20,000 उत्तर भारतीयों ने पलायन किया है। वहीं गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने दावा किया था कि पिछले 48 घंटों में कोई भी घटना नहीं हुई है।
