x

पहले वनडे में आस्ट्रेलिया के हाथों हारा भारत, 34 रनों से मिली करारी शिकस्त

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@BCCI

आज आस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला वनडे खेला गया। जिसमें आस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में 288 रन बनाए। वहीं भारत की कमजोर शुरुआत रही। शुरुआती 3 विकेट 4 रनों पर ही गिरने के बाद धोनी और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। निजी तौर पर रोहित शर्मा (133) और धोनी (51) रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिका। जिसके चलते भारत 9 विकेट पर निर्धारित 50 ओवरों में केवल 254 रन ही बना सका।