x

ऑस्ट्रेलिया नें बांग्लादेश को 48 रनों से हराया, प्वाइंट टेबल में 10 अंकों के साथ टॉप पर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कल ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रनों से हराया। नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर हुए मुकाबले में बांग्लादेश 382 रनों का पीछा कर रहा था। बांग्लादेश 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 333 रन ही बना सका। बांग्लादेश के लिए मुश्फिकुर रहीम ने नाबाद 102 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर 166 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। ऑस्ट्रेलिया के 6 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हुए।