x

महिला टी-20: ऑस्ट्रेलिया चौथी बार जीता वर्ल्ड कप, फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

ICC महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर जीता। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार ये खिताब जीता। इससे पहले वह 2010, 2012 और 2014 में फाइनल जीता था। वहीं 2016 में उसे वेस्टइंडीज ने हराया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में सिर्फ भारतीय टीम से हारी थी। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 105 रन पर सिमट गई। जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने 15.1 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली।