कोहली के 'विराट' जश्न पर तिलमिलाए कंगारू कोच ने कहा- दुनिया के सबसे बदतर इंसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि विराट कोहली के जैसे अगर कंगारू खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाते तो वह दुनिया के सबसे घटिया लोग कहलाते। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने बीते दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर अरोन फिंच को क्लीन बोल्ड किया, जिसके बाद सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय कप्तान विराट कोहली के जश्न मनाने के तरीके पर हुई। लैंगर ने सचिन तेंदुलकर के आस्ट्रेलियाई टीम के रक्षात्मक रवैये से खेलने की टिप्पणी पर भी ऐतराज जताया।
