टेस्ट क्रिकेट के पहले सबस्टीट्यूट प्लेयर बने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन, रचा इतिहास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद से गर्दन पर चोट खाने के बाद स्टीव स्मिथ तो मैदान के बाहर बैठे, लेकिन उनके सबस्टीट्यूट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्नस लाबुशेन ने 59 रनों की पारी खेलकर मैच ड्रॉ करवाने में अहम रोल अदा किया। साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी खिलाड़ी के सबस्टीट्यूट के तौर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
