रोहित ने छक्का मारा तो IPL में मुंबई को सपॉर्ट करुंगा- टिम पेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी मेलबर्न टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन स्लेजिंग करते नजर आए। वे रोहित शर्मा को स्टंप के पीछे से लम्बे शॉट खेलने के लिए उकसा रहे थे। पेन ने रोहित पर तंज कसते हुए अपने साथी खिलाड़ी एरॉन फिंच से कहा- अगर ये स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज मेलबर्न में छक्का मार देता है तो वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस का समर्थन करेंगे। हालांकि अपने शांत व्यवहार के चलते इस बात को रोहित शर्मा ने हंस कर टाल दिया।
