बबीता फोगाट का हरियाणा पुलिस से इस्तीफा, बीजेपी से लड़ सकती हैं चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BJP
अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फोगाट हरियाणा की बाढड़ा या चरखी दादरी सीट से राजनीति में आ सकती हैं। बबीता ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दिया, जिसे मंजूर कर लिया गया है। बबीता ने 13 अगस्त को इस्तीफा देने के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। बबीता ने अपने पिता महावीर फोगाट के साथ 12 अगस्त को ही दिल्ली के हरियाणा भवन में बीजेपी ज्वॉइन की थी।
