नाइजीरिया की 'बेबी फैक्ट्री' में 19 प्रेग्नेंट महिलाएं, रेप करके पैदा कराए जाते थे बच्चे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
नाइजीरिया के लागोस में 'बेबी फैक्ट्री' का भंडाफोड़ हुआ। जिसमें 19 प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। इन महिलाओं संग जबरन रेप करके गर्भ ठहराया जाता और जब कोई नवजात पैदा होता तो उसे बेच दिया जाता। लड़का 87,000 और लड़की 60,000 में बेची जाती थी। 4 बिल्डिंग पर छापेमारी करके बंधक 15 से 28 वर्षीय महिलाओं संग 4 बच्चों को भी बचाया गया। मैडम ओलुची नामक महिला ये धंधा करवा रही थी।
