ओलंपिक कोटे से एक जीत दूर बजरंग, अगले दौर में रवि, साक्षी मलिक-दिव्या काकरान हारीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के छठे दिन आज बजरंग पूनिया ने दो मैच जीते। वो टोक्यो ओलंपिक 2020 कोटे से एक जीत दूर हैं। साक्षी मलिक पहले दौर में ही हारीं। साक्षी को हराने वाली नाइजीरियन पहलवान अमीनत अदिनी फाइनल में पहुंची तो साक्षी को विनेश की ही तरह रेपचेज राउंड में कांस्य पदक जीतना पड़ेगा। दिव्या काकरान भी हारीं। वहीं मेंस फ्रीस्टाइल में रवि कुमार कोरिया के किम संगवोन को हराकर अगले दौर में पहुंचे।
