बलूचिस्तान की लिबरेशन टाइगर्स ने उड़ाई गैस पाइपलाइन, 4 की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के दमन ने तंग आ चुके बलूच विद्रोहियों ने डेरा बुग्ती में एक गैस पाइपलाइन को धमाके से उड़ा दिया। बलूचिस्तान की आजादी के समर्थक विद्रोही संगठन ब्लोच लिब्रेशन टाइगर्स ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस विस्फोट में गैस प्लांट की सुरक्षा में लगे चार जवान भी मारे गए। साथ ही दो अन्य लोग घायल भी हो गए। पाकिस्तान की बलूचिस्तान पर दमनकारी नीति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जगजाहिर है।
