बैंगलोर: देश में एक और बैंक घोटाला, लोगों को लगी 4,000 करोड़ की चपत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
बैंगलोर में धर्म की आड़ में लोगों से करीब 4 हजार करोड़ रु. की ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि मुस्लिम समुदाय में ब्याज लेना गलत मानते हैं, इसी बात का फायदा उठाकर इस्लामिक ढांचे पर एक युवक ने पहले तो कंपनी शुरु की फिर लोगों को अपने झांसे में लेकर 4 हजार करोड़ रुपये लेकर रफुचक्कर हो गया। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत CM से की है। हलकान हो रहे लोगों को ना तो कंपनी का कोई सुराग मिला है और ना ही उनके पैसों का। जिससे उनमें काफी आक्रोश है।
