बांग्लादेशी हैकर्स ने हैक की विराट कोहली की वेबसाइट, कर रहे हैं अनोखी मांग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर जीत हासिल की थी. लेकिन बांग्लादेश अपनी हार के बाद बौखला गया है और उन्होंने विराट कोहली की वेबसाइट हैक करके बड़ा हमला किया है. हैकर्स ने वेबसाइट हैक करके संदेश लिखा है कि डियर ICC, क्रिकेट जेंटलमैन गेम नहीं है. हैकर्स ने ICC को लिखित माफी मांगने और अंपायर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही कहा है अगर ICC ने ऐसा नहीं किया तो वह लगातार साइट हैक करते रहेंगे.