हैकर्स की वजह से बीते 9 सालों में 71542.93 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 9 सालों में बैंकों से होने वाले फ्रॉड की रकम में अबतक 4 गुना इजाफा हुआ। 2008-09 में बैंक फ्रॉड के 4372 मामले दर्ज हुए थे। जबकि साल 2018-19 में इनकी संख्या बढ़कर 6801 हुई। रकम की बात करें तो ये 1860.09 करोड़ से बढ़कर 71542.93 करोड़ पर पहुंच चुकी है। हैकर्स जिस तरह इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इससे बैंकिग सेक्टर पर सवाल उठ रहे हैं।
