पूरे दिन बंद रहेगा कामकाज, 30 बैंकों के 10 लाख कर्मचारी हड़ताल पर आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देशभर में 21 सरकारी और 9 पुराने निजी बैंकों के 10 लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की अपील पर ये हड़ताल हो रही है। इसमें कर्मचारियों की 4 और अधिकारियों की 5 यूनियन शामिल हैं। जो पुराने निजी बैंक यूनियन से जुड़े हैं उनमें कामकाज नहीं होगा। इनमें फेडरल, कर्नाटका, करुर वैश्य, धनलक्ष्मी, लक्ष्मीविलास बैंक हैं। सरकारी बैंकों के मर्जर के विरोध में और वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर ये हड़ताल हो रही है।
