एल क्लासिको मुकाबले में बार्सिलोना ने रियाल मैड्रिड को 5-1 से दी कड़ी शिकस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: AFP
एल क्लासिको मुकाबले में अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बिना खेल रही बर्सिलोना टीम के सुआरेज की हैट्रिक ने रियाल मैड्रिड को 5-1 से बड़ी मात दी है। बता दें कि क्रिस्टियानो रोन्लाडो के रियाल मैड्रिड छोड़ने के बाद से ही टीम के हालात कुछ सही नहीं चल रहे हैं। रविवार को खेले गए एल क्लासिको मुकाबले को बार्सिलोना ने जिस तरह से एक तरफा बनाकर जीता है, उससे ये तो साफ हो गया है कि टीम लियोनल मेसी पर भी पूरी तरह से निर्भर नहीं है।
