मध्य प्रदेश का 'उसैन बोल्ट', 11 सेकेंड में पूरी की 100 मीटर दौड़, दिग्विजय-शिवराज ने की तारीफ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक लड़के ने 100 मीटर दौड़ 11 सेकेंड में पूरी की। प्रतिभावान लड़के का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। लड़के की तुलना अब वर्ल्ड चैंपियन उसैन बोल्ट से हो रही है। खास बात ये है कि लड़के ने नंगे पैर ही ये कीर्तिमान रचा। शिवराज ने खेल मंत्री किरण रिजिजू से लड़के की सहायता करने की अपील की है।