विश्व कप में पाक से मैच को लेकर सरकार के आदेश को ही मानेगा BCCI
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
BCCI COA विनोद राय ने आज ऐलान किया है कि बोर्ड ICC को पत्र लिखकर आतंक के पनाहगारों के साथ भविष्य में संबंध नहीं रखने की अपील करेगा। बोर्ड ने पुलवामा हमले के बाद वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के साथ खेलने का फैसला एक बार फिर सरकार पर छोड़ा है। बकौल बोर्ड पाक के साथ खेलने या ना खेलने को लेकर सरकार जो कहेगी, बोर्ड उसे ही मानेगा। वहीं आज हुई बैठक में IPL की ओपनिंग सेरेमनी का खर्चा भी पुलवामा शहीदों को देने का ऐलान किया गया है।
