भारतीय महिला क्रिकेटर्स को पाक क्रिकेटर्स से भिड़ाने के लिए BCCI को सरकार की मंजूरी का इंतजार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-पाक के रिश्ते तल्ख हैं। लेकिन BCCI पाकिस्तान के साथ महिला क्रिकेट वनडे सीरीज का आयोजन करना चाहता है, इसके लिए उसे भारत सरकार से मंजूरी का इंतजार है। ये सीरीज ICC महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है। जिससे Women's World Cup 2021 के लिए दोनों टीमों का क्वॉलिफिकेशन भी तय होगा। दूसरी ओर भारत-पाक की पुरुष टीमों के बीच पिछले 6 सालों में कोई मुकाबला नहीं हुआ है। फिलहाल सरकार का स्टैंड साफ नहीं है।
