भारत ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, विराट-शिखर ने लगाए अर्ध्दशतक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत-न्यूजीलैंड के 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज नेपियर के मैक्लेन पार्क में खेला गया। जहां भारत ने न्यूजीलैंड को 14.1 ओवर शेष रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लेते हुए 66 रन का योगदान देकर टीम को 157 रन के स्कोर तक पहुंचाया। वहीं भारत की तरफ से शिखर धवन ने नाबाद 75 रन और विराट कोहली ने 45 रन बनाए। बारिश के चलते 1 ओवर और 1 रन कम किया गया।
