बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने किया सरेंडर, चल रही थीं काफी दिनों से फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
SC की तीखी टिप्पणियों और चौतरफा दबाव के चलते आखिकार आज बिहार सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने सरेंडर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मंजू वर्मा बुर्का पहनकर सरेंडर करने पहुंची थीं। बता दें मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस के सिलसिले में CBI ने 17 अगस्त को मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से अवैध हथियार के साथ 50 कारतूस बरामद हुए थे। इसे लेकर केस दर्ज होने के बाद से ही मंजू वर्मा फरार थीं।
