18 फरवरी को भारत में लॉन्च होंगी Benelli की ये दो दमदार बाइक...
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Benelli भारत में TRK 502 एडवेंचर बाइक भारत में जल्द लॉन्च करेगी। इस बाइक को सबसे पहले 2015 EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया गया था। भारत में इसे ऑटो एक्सपो 2016 में पेश किया गया था। इसके बाद से उम्मीद थी कि इस बाइक को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। Benelli के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी 18 फरवरी को भारत में यह बाइक करेगी। कंपनी TRK 502 और TRK 502X दोनों मॉडल भारत में लॉन्च करेगा।
