Bill Gates को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने Bernard Arnault
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते 7 सालों में दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बिल गेट्स नंबर 2 से नीचे नहीं पहुंचे थे, लेकिन पिछले महीने ही टॉप 3 में पहुंचे बर्नार्ड अर्नाल्ट अब नंबर 2 पर हैं और गेट्स नंबर 3 पर हैं। टॉप 3 में जेफ बेजॉस, आर्नॉल्ट और गेट्स हैं। अर्नाल्ट की नेटवर्थ 107.6 अरब डॉलर है, जो गेट्स की नेटवर्थ से 200 मिलियन डॉलर ज्यादा है। अर्नाल्ट ने 2019 में ही अपनी नेटवर्थ में 39 अरब डॉलर जोड़े।
