थाने पहुंचकर लड़के ने कहा- वो चुरा ले गई मेरा दिल, दर्ज करो शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नागपुर पुलिस के उस वक्त होश फाख्ता हो गए जब एक युवक अपना दिल चोरी होने की शिकायत लेकर पहुंचा। यही नहीं इस दौरान युवक ने कहा कि पुलिस केस दर्ज करे और उसके दिल को ढूंढकर वापस लाए। युवक के मामले को सुनकर हैरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने अपने वरिष्ठ अफसरों से इस मामले में सलाह मांगी। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि हाल ही में नागपुर के एक पुलिस थाने में इस तरह का केस सामने आया था।
