बेटी की हत्या के मामले में बीबी जागीर कौर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने किया अारोपमुक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Post
पंजाब की पूर्व मंत्री और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी बेटी की हत्या के मामले में बीते दिन CBI कोर्ट के 5 साल की कैद के फैसले को पलटते हुए जागीर कौर को दोषमुक्त कर दिया। जागीर कौर की बेटी हरप्रीत कौर की 20 जून, 2000 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके बाद जागीर कौर पर बेटी का अपहरण के बाद जबरन गर्भपात कराने अौर हत्या का आरोप लगाया गया था।
