टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोटिल 'गब्बर' 3 हफ्ते के लिए बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। घायल शिखर धवन 3 हफ्ते के लिए टीम से बाहर हुए। बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया मैच में धवन, नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर चोटिल हुए थे। शिखर धवन के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर है। लेकिन उन्होंने दर्द की परवाह ना करते हुए अपनी पारी जारी रखी और 109 गेंदों में 117 रनों की चमकदार इनिंग्स खेली।
