कर्मचारियों को FD, कार और फ्लैट देने वाले सावजी ढोलकिया के नाम पर बड़ा झोल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
अपने कर्मचारियों को 600 कारें और 900 FD देने वाले हरिकृष्ण एक्सपोर्ट के मालिक सावजी ढोलकिया के नाम का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां सावजी ढोलकिया के नाम से फेक फेसबुक आईडी/पेज पर लोगों को 8500 रु. में कार देने की स्कीम के बारे में लिखा है। इस केस में सावजी के PRO की तरफ से क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज कराया गया है। बता दें फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों के नाम दिनकर गोर्डे और प्रदीप शर्मा हैं।
