बिहार: मॉब लिंचिंग के दौरान एक युवक की हत्या, 150 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बिहार के सीतामढ़ी जिले से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। सीतामढ़ी के रीगा थाना अंतर्गत रमनगरा गांव के निकट एक युवक को एक पिकअप वैन चालक के इस आरोप पर भीड़ ने कथित रूप से पीट पीटकर मार डाला कि उसने उससे रुपये छीने हैं। मृतक का नाम रूपेश झा बचाया जा रहा है। पुलिस ने करीब 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तमाशबीन लोगों ने घटना का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
