60 साल और उसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन देगा बिहार, बना ऐसा पहला राज्य
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में अब 60 साल और उसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को 400 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। बिहार सरकार ने कल यूनिवर्सल ओल्ड एज पेंशन स्कीम लॉन्च की। इस योजना का लाभ सभी जातियों और सभी वर्गों के बुजुर्गों को मिलेगा, जिन्हें अब तक केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई पेंशन नहीं मिलती थी। ऐसा करके बिहार सभी बुजुर्गों को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य बना।
