बिहार सरकार का आदेश, लोन वापस ना करने वालों के नाम करें अखबारों में सार्वजनिक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में मोटी रकम बैंकों से लोन लेकर लौटाने में आनाकानी करने वालों के नाम अब सार्वजनिक करने की तैयारी है। राज्य सरकार ने बैंकों से कहा, कर्ज वापस नहीं करने वाले 25 लाख से अधिक के बड़े कर्जदारों की सूची सार्वजनिक करें। सरकार ने बैंकों को लोन वापसी में हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। SLBC की 69वीं त्रैमासिक बैठक में नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी शामिल हुए।
