सीवान: जेडीयू नेता के अगवा बेटे की हत्या, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के सीवान में बदमाशों ने JDU के दिवंगत नेता सुरेंद्र पटेल के बेटे की हत्या कर दी है। बदमाशों ने बुधवार रात राहुल कुमार को अगवा किया था। राहुल को छोड़ने के बदले बदमाशों ने 50 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। फिरौती नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे शव को खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने 4 गिफ्तारियां कीं।
