बिहार में 16 वर्षीय लड़की का आईटीबीपी जवान समेत 3 लोगों ने किया गैंगरेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में 16 वर्षीय लड़की के साथ आईटीबीपी के जवान समेत तीन लोगों ने गैंगरेप किया। वहीं घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को झाड़ियों में तड़पता हुआ छोड़ा। दो की गिरफ्तारी हुई। जवान फरार है। वहशीपन की इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाई। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता के शरीर से काफी खून निकला। पीड़िता पटना के पीएमसीएच अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
