सलमान के नाम पर हो रहा फर्जीवाडा, खुद 'सुल्तान' ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@BeingSalmanKhan
UP के बिजनौर में सलमान के नाम पर ठगी का मामला सामने आया। दरअसल एक इवेंट ग्रुप सलमान और उनके बीइंग ह्युमन फांउडेशन के नाम का सहारा लेकर एक आयोजन कराने की बात कर लोगों से पैसे वसूल रहा था। जोकि सलमान को मालूम ही नहीं था। जब इसकी जानकारी सलमान को हुई तो उन्होंने ट्वीटर हैंडल पर बताया- न तो मैं और न बीइंग ह्यूमन किसी भी तरह से इस इवेंट से जुड़े हैं।
