छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में BJP के काफिले पर नक्सलियों ने किया हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के श्यामगिरि इलाके में आज नक्सलियों ने BJP विधायक भीमा मांडवी के काफिले में शामिल एक बुलेटप्रूफ कार को निशाना बनाते हुए हमला किया। जिसमें 5 जवान शहीद हुए और विधायक भीमा मांडवी की मौत हो गई है। विधायक का हमले के बाद तक कुछ पता नहीं चला। धमाके की चपेट में आगे वाली गाड़ी भी आ गई। जबकि विधायक अंतिम गाड़ी में सवार थे।
