धक्कामुक्की पर मनोज तिवारी ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
दिल्ली में सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर मचा बवाल अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। BJP सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मनोज तिवारी ने अमानतुल्लाह पर जान से मारने की कोशिश, गालियां देना और धक्का देने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने अमानतुल्लाह की जमानत खारिज करने की अपील की है। वहीं एक वीडियो में अमानतुल्लाह मंच से तिवारी को धक्का देते दिख रहे हैं।
