असम: तिनसुकिया BJP के जिलाध्यक्ष को भीड़ ने दौड़ाकर दौड़ाकर पीटा, तीन गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
असम के तिनसुकिया में नागरिकता संशोधन बिल पर RSS के सहयोगी संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकले BJP नेता से प्रदर्शनकारियों ने मारपीट की। दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने लखेश्वर मोरन पर उस वक्त हमला किया, जब वो लोक जागरण मंच की ओर से आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए सभागार के बाहर पहुंचे। भारतीय जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। इस मामले में 3 FIR दर्ज हुई हैं और 3 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
