बलिया: BJP विधायक के सामने सरकारी शिक्षा अधिकारी से हाथापाई, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के बलिया में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जिले के एक शिक्षा अधिकारी से विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। एक मीटिंग के दौरान बीजेपी विधायक की मौजूदगी में उनके समर्थकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से हाथापाई की। इस झड़प का एक विडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि निरीक्षक का आरोप है कि उसके ऊपर अवैध नियुक्तियों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह ने शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप लगाए हैं।
