कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे ने क्रिकेट बैट से अधिकारी को पीटा, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नगर निगम अधिकारी की क्रिकेट बैट से पिटाई की। उनके समर्थकों ने भी निगम अधिकारी को पीटा। जिसका वीडियो सामने आने पर गृहमंत्री बाला बच्चन ने आकाश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। आकाश ने चेतावनी दी कि 'आवेदन, निवेदन और फिर दना दन’, ये हमारा कदम होगा। मामला एक जर्जर मकान को तोड़ने पर उपजा था।
