आज BJP की विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ, देशभर में होंगी 3800 बाइक रैलियां
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2019/03/02/1551500495.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Shortpedia
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्यप्रदेश के उमरिया स्थित अमर शहीद स्टेडियम में सुबह 11:15 बजे देशव्यापी विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे। शाह स्वयं भी बाइक रैली में शामिल होंगे। गौरतलब है कि विजय संकल्प बाइक रैलियां देश के सभी राज्यों में आयोजित की जाएंगी। देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में 3800 रैलियां निकाली जाएंगी। शाह ने 'संकल्प पत्र: भारत के मन की बात, मोदी के साथ' कार्यक्रम में इन रैलियों की बात कही थी।