श्रीलंका: राजधानी कोलंबो से 40 किमी. दूर पुगोडा में धमाके
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल बम ब्लास्ट के 4 दिनों के अंदर ही आज फिर राजधानी कोलंबो से 40 किलोमीटर पूर्व स्थित पुगोडा शहर में धमाके सुने गए। धमाका पुगोडा में मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीछे एक खाली जगह पर ये धमाका हुआ। ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में कुल 359 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
