काबुल में शादी समारोह में बड़ा धमाका, 63 की मौत, 182 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गृहयुद्ध की आग में झुलसे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक शादी समारोह में बड़ा धमाका हुआ है। इसमें कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई, जबकि 182 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। धमाका शनिवार देर रात हुआ। फिलहाल राहत एवम् बचाव कार्य जारी है। धमाके की वजहों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।
